Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : कांग्रेस को जल्द मिलेगा नया जिलाध्यक्ष

Giridih : कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद को लेकर इंतजार की घड़ियां बहुत जल्द खत्म होने वाली है. 27 जुलाई को परिसदन में 14 दावेदारों ने अपने-अपने दावे पेश किए थे. सदस्यता अभियान में जो उम्मीदवार सक्रिय नहीं थे, उनके नाम सूची से हटा दिए गए. अंतिम रूप से जो सूची रांची प्रदेश कार्यालय भेजी गई उसमें सदस्यता अभियान में सक्रिय रहने वाले कांग्रेसियों के नाम हैं. पार्टी सूत्रों के अनुसार रायशुमारी के बाद तीन नाम प्रदेश कार्यालय को भेजा गया. रांची कार्यालय में दो और नाम सूची में जोड़े गए. दावेदारों की संख्या 5 हो गई है. प्रबल पांचों दावेदार ये हैं- अजय कुमार सिन्हा, सतीश केडिया, धनंजय सिंह, अशोक विश्वकर्मा और महसर इमाम. 29 जुलाई को पांचों उम्मीदवारों को रांची बुलाया गया. खबर लिखे जाने तक जिलाध्यक्ष पद को लेकर रांची कार्यालय में दावेदारों से अलग-अलग बातचीत की जा रही थी. सारी कवायद के बाद एक सप्ताह के अंदर जिलाध्यक्ष की घोषणा की जा सकती है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=372514&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : 576 लोगों की जांच में एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही