Giridih : होली गिले-शिकवे भूलकर दुश्मन को भी गले लगाने का पर्व है पर जिला कांग्रेस में चल रही खटास कम नहीं हो पायी है. इसकी बानगी 5 मार्च को कांग्रेस प्रदेश सचिव अजय कुमार सिन्हा द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में देखने को मिला. मिलन समारोह में स्थानीय जेएमएम विधायक सुदिव्य कुमार सोनू शामिल हुए, लेकिन कांग्रेस के कई पदाधिकारी समारोह से गायब रहे. आमंत्रण के बावजूद कांग्रेस जिलाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया समारोह से गायब रहे. रंगों के उत्सव में भी पार्टी पदाधिकारियों की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बना रहा. समारोह में नवीन आनंद चौरसिया, उपेंद्र प्रसाद सिंह, आनंद कुमार वर्मा, हसनैन अली समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी शामिल हुए. समारोह में गीत संगीत की भी व्यवस्था थी. स्थानीय कलाकारों ने फगुआ व फिल्मी होली गीत प्रस्तुत किया. विधायक ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामना दी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=572639&action=edit">यह
भी पढ़ें : धनवार : प्रखंड प्रमुख ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन [wpse_comments_template]
गिरिडीह : विधायक की मौजूदगी में कांग्रेसियों ने मनाई होली

Leave a Comment