Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : कांग्रेसियों ने किया समाहरणालय घेराव, मोदी सरकार पर बोला हमला

Giridih : लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ के नारे के साथ जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार 19 अप्रैल को समाहरणालय का घेराव किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने की. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यकारी ज़िला अध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार राहुल गांधी की सदस्यता वापसी का निर्णय नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. जिला उपाध्यक्ष महमूद अली खान ने कहा कि मोदी सरकार लोकतंत्र व संविधान को कुचलने का काम कर रही है. आजादी को बचाने में कांग्रेस कार्यकर्ता अपना सर्वस्व निछावर करने को तत्पर हैं. इसके पूर्व कांग्रेसी कार्यकर्ता झंडा मैदान से समाहरणालय पहुंचे और घेराव कार्यक्रम में भाग लिया. मौके पर ज़िला अध्यक्ष व कार्यकारी अध्यक्ष के अलावा प्रदेश सचिव नरेश वर्मा, महासचिव आनंद कुमार वर्मा, महमूद अली खान, निसार अहमद व अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/giridih-heavy-ruckus-on-water-tap-scheme-in-zilla-parishad-meeting-decision-to-form-inquiry-committee/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : जिला परिषद की बैठक में जल नल योजना पर भारी हंगामा, जांच कमेटी बनाने का निर्णय [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही