Search

 
 
 

गिरिडीह : राजीव गांधी की जयंती पर आयोजित रक्तदान शिविर में कांग्रेसियों ने निभाई औपचारिकता

 
Giridih : राजीव गांधी की जयंती पर 20 अगस्त को सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में युवा कांग्रेस की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में केवल औपचारिकता निभाई गई. शिविर में सिर्फ युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष हसनैन अली ने रक्तदान किया. जबकि वहां युवा कांग्रेस के दर्जनभर कार्यकर्ता मौजूद थे. ब्लड बैंक के टेक्निशियन ने बताया कि शिविर 15 मिनट में खत्म कर दी गई. जिलाध्यक्ष बिस्तर पर लेटे और रक्तदान किया. बाकी कार्यकर्ताओं ने फोटे खिंचवाए और चल दिए. ब्लड बैंक से जारी रसीद में रक्तदान करने वालों में सिर्फ जिलाध्यक्ष का नाम है. शिविर में प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव सह जिला प्रभारी भूपेश कुमार, युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष शशि शर्मा, महासचिव यश सिन्हा, जिला मीडिया प्रभारी बिलाल अहमद, मोहम्मद इमरान, संतोष सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे. इन कार्यकर्ताओं ने रक्तदान नहीं किए. इस संबंध में पूछे जाने पर जिलाध्यक्ष ने बताया कि दोपहर बाद 4 बजे फिर शिविर का आयोजन किया जाएगा. उनके कहे अनुसार सदर अस्पताल के ब्लड बैंक जाने पर वहां एक भी कार्यकर्ता नहीं दिखे. राजीव गांधी को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि [caption id="attachment_394398" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/rajiv-gandhi-birth-anniversary-300x139.jpg"

alt="" width="300" height="139" /> राजीव गांधी की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित करते कांग्रेसी[/caption] पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर 20 अगस्त को कांग्रेस कार्यालय में नगर कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेसियों ने राजीव गांधी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए. वक्ताओं ने राजीव गांधी के पांच वर्षीय कार्यकाल में उपलब्धियों पर चर्चा की. नगर अध्यक्ष महमूद अली खान ने कहा कि संचार क्रांति और 18 वर्ष की उम्र में मताधिकार का हक राजीव गांधी की देन है. इसका लाभ देश को मिल रहा है. अल्प समय में राजीव गांधी ने देश हित में बड़े फैसले लिए. श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मंजू कुमारी, मदन विश्वकर्मा, सद्दाम हुसैन, इमरान अली, अशोक विश्वकर्मा, मोहम्मद पप्पू गौतम सिंह, तनवीर हयात समेत अन्य शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=394173&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : मूसलाधार बारिश से कहीं खुशी कहीं गम, किसानों के चेहरे खिले [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही