Search

 
 
 

गिरिडीह : कृषि पदाधिकारी के आश्वासन के बाद कांग्रेसियों का धरना 7वें दिन समाप्त

 
Jamua (Giridih) : भ्रष्टाचार के खिलाफ जमुआ प्रखण्ड कांग्रेस का धरना सातवें दिन रविवार को जिला कृषि पदाधिकारी के कार्रवाई के लिखित आश्वासन के बाद समाप्त हो गया. जिला कृषि पदाधिकारी सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने मामले की जांच के लिए दस सदस्यीय टीम गठित की है. टीम में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, कृषि पदाधिकारी, कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष महशर इमाम, जमुआ प्रमुख प्रतिनिधि संजीत कुमार, समाजसेवी विजय कुमार चौरसिया, झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष चीना खान शामिल हैं. ज्ञाज को प्रखंड कांग्रेस ने बीज वितरण में घोटाला व पशु शेड की जांच व कार्रवाई की मांग को लेकर 15 जनवरी को बेमियादी धरना शुरू किया था.जमुआ बीडीओ ने भी जांच कर कार्रवाई का लिखित आश्वासन दिया है.धरना में कांग्रेस प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अजय कुमार सिन्हा , उपेंद्र सिंह, जिला कांग्रेस के परेश नाथ मित्रा शामिल थे. विभिन्न मांगों को लेकर जमुआ कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष महशर इमाम के नेतृत्व में प्रखण्ड मुख्यालय के समक्ष शुरू किए गए धरना का झामुमो, भाकपा माले, आम आदमी पार्टी सहित कई संगठनों ने समर्थन दिया था. यह भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-bokaro-rising-defeated-iel-and-captured-the-trophy/">बेरमो

: आईईएल को हरा बोकारो राइजिंग ने ट्रॉफी पर जमाया कब्जा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही