Search

 
 
 

गिरिडीह: मांडर में कांग्रेस की जीत राज्य सरकार के लिए रेफरेंडम :  सुबोध कांत सहाय

 
Giridih : गिरिडीह (Giridih)  पूर्व केंद्रीय मंत्री सह कांग्रेस नेता सुबोध कांत सहाय ने कहा कि मांडर उपचुनाव में कांग्रेस को मिली जीत राज्य सरकार के लिए रेफरेंडम है. कहा कि सरकार गठन के ढाई साल बाद भी हेमंत सरकार पर आम जनों का विश्वास कायम है. श्री सहाय बुधवार 6 जुलाई को देवघर से वापसी के क्रम में कांग्रेस नेता अजय कुमार सिन्हा के आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि इडी झारखंड में स्थायी ठिकाना बना कर केंद्र सरकार के इशारे पर हेमंत सरकार को गिराने की साजिश कर रही है. कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में ब्यूरोक्रेट खुद को असुरक्षित समझ रहे हैं. इससे कुछ हो या ना हो राज्य का माहौल खराब हो रहा है, जो विकास में बाधा बन रही है. उन्होंने कहा कि 2 साल कोविड-19 के कारण विकास कार्य ठप रहे. अब ब्यूरोक्रेसी के सहमे रहने का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को तीन बार गिराने की साजिश की गई, पर हर बार हेमंत सरकार मजबूत बनकर उभरी है. कहा कि मोदी समझ लें कि यह आंदोलन से उपजी सरकार है. राष्ट्रपति चुनाव के मुद्दे पर सहाय ने कहा कि यूपीए का समर्थन यशवंत सिन्हा को है, पर झामुमो की परेशानी सभी जान रहे हैं. अभी तक हेमंत ने किसी को समर्थन की बात नहीं कही है. मौके पर अजय कुमार सिन्हा, युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद कुमार वर्मा, विकास कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-in-the-meeting-of-sindri-nagar-bjp-working-committee-emphasis-on-the-strength-of-the-organization/">धनबाद

: सिंदरी नगर भाजपा कार्यसमिति की बैठक में संगठन की मजबूती पर बल [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही