Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह: उप नगर आयुक्त से वार्ता के बाद किराया वृद्धि में बनी सहमति

Giridih: झामुमो जिलाध्यक्ष सह जिला बीससूत्री उपाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में दुकानदार संघ के शिष्टमंडल ने 4 मई को उप नगर आयुक्त के साथ भाड़ा बढ़ोत्तरी को लेकर वार्ता की. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि औसत 150 रुपया की बढ़ोत्तरी निगम के दुकानों पर लागू रहेगी व 3 साल में 10% की बढ़ोत्तरी की जाएगी. संजय सिंह ने कहा कि नगर निगम में कार्यरत कर्मियों को भी वेतन व अन्य जरूरी चीजों का भुगतान भी इसी पैसे से होती है. निगम ने तय भाड़ा में संशोधन करते हुए 130 से 150 रुपये का अधिकतम भाड़ा बढ़ाया जिसे दुकानदारों ने माना. उप नगर आयुक्त स्मिता कुमारी ने दुकान भाड़ा में 300 से लेकर 400% तक की वृद्धि कर दी थी. गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के पहल के बाद निगम अधिकारी और दुकानदारों के बीच वार्ता हुई. शिष्टमंडल में अभय सिंह, राकेश सिंह टुन्ना, राहुल कुमार, विनोद कुमार, हरमिंदर सिंह बग्गा, मुकुंद सिंह, चंदन केशरी, मो तारिक़ आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=627436&action=edit">यह

भी पढ़ें:जमुआ: बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बुद्धबिहार में होगा दो दिवसीय कार्यक्रम  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही