Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : प्राइवेट सेक्टर को बेहतर व सरकारी संस्थाओं को बदतर बताने की हो रही साजिश

Giridih : बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल के गिरिडीह शाखा इकाई की वार्षिक आम सभा शनिवार 27 मई को आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता संजय शर्मा ने किया. बैठक में मंडलीय अध्यक्ष हेमंत मिश्रा, महासचिव जेसी  मित्तल, संयुक्त सचिव नीरज कुमार, संगठन सचिव अमरजीत राजवंशी व मदन कुमार पाठक अतिथि के रूप में उपस्थित थे. [caption id="attachment_650066" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/BIMA-SANGH-2-300x139.jpg"

alt="" width="300" height="139" /> बैठक में शामिल संघ के पदाधिकारी व प्रतिनिधि[/caption] बैठक को संबोधित करते हुए मंडलीय अध्यक्ष हेमंत मिश्रा ने कहा कि शासक वर्ग जाति धर्म के नाम पर बात कर वास्तविक मुद्दे से हमें भटका रही है. आज सरकार का एक ही एजेंडा है, कि किसी भी प्रकार देश की परिसंपत्तियों को कॉरपोरेट के पास पहुंचा दिया जाए. सरकार की नीतियों के कारण अमीर और अधिक अमीर व गरीब और अधिक गरीब बनता जा रहा है. महासचिव जे सी मित्तल ने कहा कि आज सरकार हमारी सामाजिक बनावट को तोड़ने साजिश की कर रही है. लोगों के दिमाग में डाला जा रहा है कि प्राइवेट सेक्टर अच्छा है और सरकारी संस्थाएं खराब है. वास्तिकता हैं कि प्राइवेट सेक्टर सिर्फ अपने लाभ के लिए काम करती हैं. कहा कि सरकार देश की प्रीमियम संस्था एलआईसी को बर्बाद करने पर आमादा है. एलआईसी को बदनाम और बर्बाद कर निजी कंपनियों को लाभ पहुंचना चाहती है. बैठक में गिरिडीह ईकाई का अगले एक साल के लिए पुनर्गठन हुआ. जिसमें संजय शर्मा को अध्यक्ष, धर्म प्रकाश को सचिव, डेनियल मरांडी व कुमकुम बाला वर्मा को उपाध्यक्ष, विजय कुमार, अनुराग मुर्मू, राजेश कुमार उपाध्याय और श्वेता को संयुक्त सचिव, उमा नाथ झा, प्रीतम कुमार मेहता, सुनील कुमार वर्मा व महेश्वरी वर्मा को संगठनिक सचिव जबकि प्रवीण कुमार हांसदा को कोषाध्यक्ष और श्वेता कुमारी को महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका चुना गया. बैठक में वित्तीय वर्ष 2022-23 में उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए अभिकर्ता राजेंद्र कु. वर्मा, प्रमोद कु. अग्रवाल, विकास अधिकारी अमित कुमार डे, सीएलआईए अशोक कुमार गुप्ता, लिका विकास कुमार सरकार को बुके और मूमेंटो देकर सम्मानित किया गया. बैठक में विजय कुमार, विनय कुमार, अनुराग मुर्मू उमानाथ झा, डेनियल मरांडी, कुमकुम वाला बर्मा, रोशन कुमार,राजेश कुमार उपाध्याय सहित तमाम कर्मचारियों ने भाग लिया. यह">https://lagatar.in/saria-sdpo-honored-gagan-who-achieved-success-in-upsc/">यह

भी पढ़ें : सरिया : यूपीएससी में कामयाबी हासिल करने वाले गगन को एसडीपीओ ने किया सम्मानित [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही