Search

 
 
 

गिरिडीह : कोलडीहा-कमलजोर सड़क निर्माण से बड़ी आबादी को हुई सहुलियत

 
Giridih : गिरिडीह शहर के कोलडीहा से ग्रामीण क्षेत्र कमलजोर तक नई सड़क बन जाने से कई गांव के लोगों को आवागमन में सहुलियत हो गई है. वार्ड नम्बर 24 की वार्ड पार्षद शबाना परवीन और पार्षद प्रतिनिधि नुरुल होदा के प्रयास से ये सड़क बन पायी है. नुरुल होदा ने बताया कि नगर निगम से एक करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से इस सड़क का निर्माण कराया गया है. सड़क के किनारे नाली और एक पुलिया का भी निर्माण किया गया है. बड़ी आबादी को मिली राहत कोलडीहा और कमलजोर के बीच महज 2 किलोमीटर लंबी सड़क बन जाने से बड़ी आबादी की समस्या खत्म हो गई. एक ओर कमलजोर, बुढ़ियाखाद, 16 नम्बर, डंडेडीह, परतडीह सहित दर्जनों गांव के लोगों को गिरिडीह शहर आने में सहुलियत हो गई है. जाम की समस्या से भी बहुत हद तक छुटकारा मिल गया है. वहीं दूसरी ओर कमलजोर या बरवाडीह के लोगो को अब डुमरी या पचम्बा जाने के लिए बड़ा चौक होकर जाने की जरूरत नहीं है. वे सीधा कोलडीहा आकर अपने गंतव्य तक जा सकते हैं. साथ ही कोलडीहा से कई गांव जाने वाले लोगों को भी आवाजाही में अब सुविधा हो रही है. यह">https://lagatar.in/giridih-workers-fired-from-rubber-factory-meet-male-leader/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : रबर फैक्ट्री से निकाले गए मजदूर माले नेता से मिले [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही