Giridih : गांडेय प्रखंड के भोगतिया लोहारी गांव में ग्रामीण बिजली उपभोक्ताओं को खपत से ज्यादा बिजली बिल भेज दिया गया है. उपभोक्ताओं ने 19 जनवरी को गांव में ही गोलबंद होकर इसका विरोध किया. उपभोक्ताओं की शिकायत पर भाकपा माले नेता राजेश यादव स्थिति से वाकिफ होने गांव पहुंचे. उपभोक्ताओं ने उन्हें बिजली बिल भी दिखाया. उपभोक्ताओं को प्रतिमाह एक हजार यूनिट बिजली खपत दिखला कर उसी हिसाब से बिल भेजी गई है. ग्रामीणों ने माले नेता से कहा कि मीटर रीडर करने आए कर्मी ने उनसे दो सौ रुपए ज्यादा मांग की. जिन उपभोक्ताओं ने रुपए दिए उन्हें 5 हजार रुपए से कम बिल भेजा गया, जिन्होंने नहीं दिए उन्हें ज्यादा बिल भेजा गया. उपभोक्ताओं की शिकायत सुनने के बाद भाकपा माले नेता ने इसे गंभीर मामला बताते हुए बिजली विभाग से एक टीम भेजकर गांव में ही समस्या समाधान की मांग की. मौके पर भाकपा माले के प्रखंड सचिव महताब अली मिर्जा, रामकिशोर सिंह, टिपन पंडित, भातु पंडित, माला पंडित, किशोर पंडित, कल्पना देवी, पार्वती देवी, मंगल किशोर सिंह समेत ग्रामीण बिजली उपभोक्ता मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=529300&action=edit">यह
भी पढ़ें : गिरिडीह : धूमधाम से मना महाराजा अहिबरन पूजन समारोह [wpse_comments_template]
गिरिडीह : ज्यादा बिजली बिल आने से उपभोक्ता परेशान, किया विरोध

Leave a Comment