Search

 
 
 

गिरिडीह : लचर बिजली व्यवस्था से उपभोक्ता परेशान - लक्ष्मण स्वर्णकार

 

भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आंदोलन करने की दी चेतावनी

Giridih : भाजपा के पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार ने कहा कि लचर बिजली व्यवस्था से गिरिडीह जिले की उपभोक्ता परेशान है. इसके खिलाफ पार्टी जोरदार आंदोलन करेगी. उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को 10 से 12 घंटे ही बिजली मिल पा रही है, जबकि ग्रामीण क्षेत्र की स्थिति और भी खराब है.  बिजली कब रहेगी और कब चली जाएगी, इसका कोई समय निर्धारित नहीं है. इस उमस भरी गर्मी में बिजली की अत्यधिक कटौती से उपभोक्ता खासे परेशान है. ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती से खेती और घरेलू उद्योग प्रभावित हैं. बिजली नहीं रहने से लोगों मोबाइल चार्ज करने में भी परेशानी हो रही है. लेकिन राज्य सरकार को बिजली व्यवस्था में सुधारी की चिंता बिल्कुल नहीं है. श्री स्वर्णकार ने कहा कि राज्य के मुखिया हेमंत सोरेन घोटाले में फंसे हैं. ईडी दफ्तर से बार-बार उन्हें समन जारी किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के कार्यकाल में बिजली के साथ ही सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि का भी बुरा हाल है. पूर्व विधायक ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो बीजेपी कार्यकर्ता जोरदार आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जायेंगे. यह">https://lagatar.in/giridih-rape-of-mentally-retarded-woman-found-out-after-pregnancy/">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : मंदबुद्धि महिला के साथ दुष्कर्म, गर्भ ठहरने पर चला पता [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही