Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : अनुबंधित पारा चिकित्साकर्मियों की हड़ताल शुरू, स्वास्थ्य सेवा पर असर

Giridih : अनुबंधित पारा चिकित्साकर्मी संघ एवं एएनएम जीएनएम कर्मी संघ के संयुक्त तत्वाधान में 19 जनवरी से गिरिडीह में भी अनुबंधित पारा चिकित्साकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हुई. चिकित्साकर्मी कामकाज छोड़कर सदर अस्पताल परिसर में धरना पर बैठ गए. सीएम हेमंत सोरेन के 18 जनवरी को खतियानी जोहार यात्रा को देखते हुए सिविल सर्जन के आग्रह पर इन कर्मियों ने दो दिनों के लिए आंदोलन को स्थगित रखा. सीएम का दौरा समाप्त होते ही धरना पर बैठ गए. सदर अस्पताल के कई अनुबंध कर्मी सुबह के समय काम पर आए. संघ के जिलाध्यक्ष शंभू महथा ने इन कर्मियों को बुलाकर धरना स्थल पर बैठा दिया. हड़ताल के कारण कोविड-19 समेत अन्य टीकाकरण पर असर पड़ा. वैक्सीनेशन काउंटर पर कई लोग आए पर उन्हें लौटना पड़ा. दोपहर बाद इक्का-दुक्का लोग ही आए. चिकित्साकर्मी नौकरी में स्थायीकरण की मांग कर रहे हैं. मांग नहीं माने जाने तक हड़ताल पर डटे रहने की चेतावनी दी है. डॉक्टरों के काम पर रहने के कारण मरीजों को इलाज कराने में दिक्कत नहीं हुई. सदर अस्पताल परिसर में एसआरएल कंपनी की जांच घर रहने के कारण जांच कराने आए मरीजों को भी दिक्कत नहीं हुई. उल्लेखनीय है कि 19 जनवरी को अनुबंध पारा चिकित्साकर्मियों की राज्यव्यापी हड़ताल का तीसरा दिन है.

मांग नहीं माने जाने पर हड़ताल जारी रखने की चेतावनी

धरना की अध्यक्षता कर रहे संघ के जिलाध्यक्ष शंभू महथा ने कहा कि सरकार से एक सूत्री मांग स्थायीकरण की है. जब तक अनुबंध कर्मियों को स्थाई नहीं किया जाएगा तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा. विगत 17 वर्षों से सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है. अब सरकार सारी सीमाएं लांघ चुकी है. इस बार आर-पार की लड़ाई होगी. संघ के जिला सचिव प्रवीण कुमार ने कहा कि जिले के सभी अनुबंध पारा चिकित्साकर्मी एकजुट हैं. उन्होंने दावा किया कि हड़ताल के कारण जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है.

हड़ताल से स्वास्थ्य सेवा प्रभावित

सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. एसपी मिश्रा ने कहा कि हड़ताल का असर स्वास्थ्य सेवा पर पड़ा है. सदर अस्पताल में लेबर रूम, कोविड वैक्सीनेशन व बच्चों के टीकाकरण प्रभावित हुआ है. मरीजों को इलाज में दिक्कत न हो इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित कर्मियों को सदर अस्पताल बुलाया गया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=529300&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : धूमधाम से मना महाराजा अहिबरन पूजन समारोह [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही