Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : सशिविमं पिहरा में दीक्षांत समारोह का आयोजन

Advertisement
Advertisement
शिशु मंदिर में शिक्षा के साथ संस्कार भी दिया जाता है : प्रधानाचार्य
Gawan (Giridih) : गावां प्रखंड स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पिहरा में 8 जुलाई शनिवार को अष्टम बोर्ड उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से सब इंस्पेक्टर राहुल चौबे, प्लस टु उवि पिहरा के प्रधानाध्यापक गोविंद कुमार व संकुल साधनसेवी अजय कुमार पंडित उपस्थित थे. कार्यक्रम का शुभारम्भ भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन व दीप प्रज्वलन से किया गया. छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि लक्ष्य पर ध्यान रखते हुए मेहनत करनेवाले सदैव सफल होते हैं. अष्टम बोर्ड की परीक्षा में विद्या मंदिर के 95 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने ए-पलस  व शेष पांच प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने ए-श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है. यहां अध्ययन करने वाले कई छात्र-छात्रा इस समय प्रशासनिक, इंजिनियरिंग, रेलवे जैसे विभागों में कार्यरत हैं. इस वर्ष मैट्रीक इंटर के प्रखंड टॉपर विद्यार्थियों ने भी यहीं से पढ़ाई की थी. शिशु मंदिर में शिक्षा के साथ संस्कार भी दिया जाता है, जो वर्तमान परिदृष्य में अत्यंत आवश्यक है. कार्यक्रम को राकेश कुमार पाठक, अमित कपूर, विनोद पांडेय आदि ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम में परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले छात्र छात्राओं को पुरष्कृत किया गया. कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र विश्वकर्मा ने किया जबकि मौके पर रेखा देवी, कमल किशोर सिंह, श्यामसुंदर सिंह, राधेश्याम, चंचला देवी, प्रियंका देवी, अनुपम कुमारी, ब्युटी कुमारी, रानी कुमारी, रजनी गुप्ता, राजेन्द्र कुमार, कांग्रेस कुमार, कौशल किशोर सोनू समेत कई उपस्थित थे. ">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=692324&action=edit">

यह भी पढ़ें: बेरमो : सीसीएल के नए सीएमडी ने बीएंडके और ढोरी क्षेत्र का किया निरीक्षण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही