Search

 
 
 

गिरिडीह : तिलका मांझी की जयंती पर आदिवासी बच्चों के बीच बांटा गया कॉपी-किताब

 
Gandey (Giridih) :  गांडेय प्रखंड के बरमसिया 2 पंचायत के पिंडाटांड में रविवार को आदिवासी युवा मंच ने बाबा तिलका मांझी की जयंती धूमधाम से मनायी. कार्यक्रम में आदिवासी बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. बच्चों ने तिलका मांझी की जीवनी के बारे में आदिवासी समाज के लोगों को बताया. कार्यक्रम में बच्चों के बीच किताब-कॉपी का भी वितरण किया गया. मौके पर आदिवासी युवा मंच के प्रखंड अध्यक्ष रामजीत मुर्मू ने कहा कि तिलका मांझी ने आदिवासी समाज पर अंग्रेजी द्वारा किये जा रहे अत्याचार के खिलाफ आंदोलन किया था. तिलका मांझी ने ही अंग्रेजों के खिलाफ आजादी की लड़ाई की पहली बिगुल फुकी थी. तिलका मांझी की 274वीं जयंती पर मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष दशरथ किस्कू, जिप सदस्य हेंगामूनी मुर्मू, हीरालाल मुर्मू, उप प्रमुख किशोर मुर्मू, मुखिया केसर मुर्मू, रामजीत मुर्मू, प्रेमजित मुर्मू, समाज सेवी शिबू सोरेन, शशिलाल हेंब्रम, शिव सोरेन, श्याम लाल मुर्मू, बबलू मरांडी सहित दर्जनों छात्र-छात्राएंव अभिभावक मौजूद रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही