Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : सदर अस्पताल में कोरोना प्रोटोकॉल की हो रही अनदेखी

Giridih : केन्द्र की चेतावनी और राज्य मुख्यालय से ज़ारी निर्देश के बावजूद भी ज़िले में कोरोना प्रोटोकॉल की परवाह नहीं की जा रही है. हैरत करने वाली बात यह है कि गिरिडीह सदर अस्पताल में भी कोरोना गाइडलाइन और एसओपी को लेकर अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य महकमा ने आंखें मुंद रखी है. सोमवार को सदर अस्पताल के ओपीडी का नज़ारा देखकर विभाग की संवेदनहीनता साफ उज़ागर होती है. ओपीडी पहुंचे लोगों की भीड़ में सोशल डिस्टेंसिंग का कहीं कोई अता-पता नहीं दिखा. कोरोना प्रोटोकॉल में सबसे ज़्यादा ज़रूरी मास्क भी किसी चेहरे पर नज़र नहीं आई. ना ही अस्पताल प्रबंधन से ऐसी कोई कवायद नज़र आई. डीसी ने पिछले दिनों ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी प्रोटोकॉल का पालन कराने का निर्देश दिया है. बावजूद सदर अस्पताल में ही इसकी अनदेखी की जा रही है. यह स्थिति तब है जब झारखंड में भी नए वैरिएंट ने दस्तक दे दी है.

         लोगों को खुद होना होगा चौकस : सीएस

सिविल सर्जन डॉ.एसपी मिश्रा ने विभाग की जवाबदेही व ज़िम्मेवारियों पर कुछ कहने के बजाय सारा ठिकरा लोगों के माथे ही फोड़ दिया. उन्होंने कहा कि लोगों को बार-बार समझाया जा रहा है. लोगों को खुद चौकस रहना होगा.

                सरकार ने ज़ारी किया है निर्देश

गौरतलब है कि दुनियाभर में कोरोना के केस अचानक बढ़ रहे हैं. कोरोना के नए-नए वैरिएंट भी आ रहे हैं. सरकार ने भी चेताया है कि अभी कोरोना वायरस खत्म नहीं हुई है. राज्य मुख्यालय से एहतियात बरतने के निर्देश आ रहे हैं. हाथ धोने, मास्क पहने और सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी कर दिया गया है. जिले में जिस जगह से निर्देश ज़ारी किया जाता है, वहीं जब कोरोना प्रोटोकॉल की परवाह नहीं की जाएगी तो विभाग की संवेदनहीनता पर सवाल उठने लाज़िमी हैं. यह">https://lagatar.in/village-man-who-left-11-wives-killed-his-12th-wife/">यह

भी पढ़ें : गांवा : 11 पत्नियों को छोड़ चुके शख़्स ने 12वीं पत्नी की कर दी हत्या [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही