Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : फिर हुई कोरोना की एंट्री, मिले तीन पॉजिटिव

Giridih : गिरिडीह ज़िले में कोरोना ने फिर से एक बार दस्तक दी है. शुक्रवार की देर रात आई रिपोर्ट में जिले के तीन लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. तीनों सदर प्रखंड के ही हैं. सिविल सर्जन डॉ.एसपी मिश्रा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि आरटी-पीसीआर जांच में इसकी पुष्टि हुई है. उन्होंनें बताया कि फिलहाल तीनों को होम आइसोलेशन में रखा गया है. स्थिति पर नजर रखी जा रही है. कोई भी आपात स्थिति होगी तो उन्हें वरमोरिया कोविड-19 सेंटर में भर्ती किया जाएगा. कोरोना की एंट्री के बाद सिविल सर्जन ने एक बार फिर लोगों से  मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग सहित सभी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील दोहराई है. यह">https://lagatar.in/giridih-peoples-condition-worsened-due-to-heat/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : गर्मी से लोगों का हाल हुआ बेहाल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही