Search

 
 
 

गिरिडीह : वार्ड 16 से पार्षद पद के प्रत्याशी संदीप डंगाइच ने किया नामांकन

गिरिडीह नगर निगम चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है. इसी कड़ी में वार्ड नंबर 16 से पार्षद पद के प्रत्याशी संदीप डंगाइच ने अपना नामांकन भरा.
 

Giridih :  गिरिडीह नगर निगम चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है. इसी कड़ी में वार्ड नंबर 16 से पार्षद पद के प्रत्याशी संदीप डंगाइच ने अपना नामांकन दाखिल किया. वे सैकड़ों समर्थकों के विशाल जत्थे के साथ गिरिडीह प्रखंड कार्यालय पहुंचे और निर्वाचन पदाधिकारी सीओ जीतेंद्र प्रसाद के समक्ष पर्चा भरा. इस दौरान समर्थकों ने प्रत्याशी संदीप डंगाइच के पक्ष में जमकर नारेबाजी की.

 

वार्ड-16 के सर्वांगीण विकास की कही बात

पत्रकारों से बातचीत में संदीप डंगाइच ने पूरे उत्साह के साथ अपने संकल्प के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि वार्ड-16 के सर्वांगीण विकास के लिए नामांकन दाखिल कर रहा हूं. मेरा संकल्प है कि मैं हर घर, हर गली और समस्त वार्ड क्षेत्र तक पहुंच बनाउं.

 

प्रत्याशी ने जनता को सच्ची जनसेवा का उपहार देने की बात कही. उन्होंने सुगम गलियों-नालियों का निर्माण करने, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने, स्वच्छता अभियान को नई गति देने, बच्चों की शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए ठोस कदम उठाने का वादा किया.

 

साथ ही बुनियादी सुविधाएं (नियमित बिजली आपूर्ति, सीवरेज सिस्टम और स्वास्थ्य सेवाएं) को बेहतर बनाने की बात कही. जनता का आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी और ताकत है. हमारा स्पष्ट लक्ष्य है कि वार्ड-16 को एक आदर्श वार्ड के रूप में ढालें, जहां हर नागरिक को सम्मानजनक जीवन, पर्याप्त रोजगार के अवसर और पूरी तरह सुरक्षित माहौल मिले.

 

घर-घर संपर्क और समाधान का संकल्प

संदीप डंगाइच ने कहा कि वे घर-घर जाकर लोगों की समस्याओं को सुनेंगे और समझेंगे. साथ ही उसके त्वरित सामाधान के लिए प्रशासन के दरवाजे तक पहुंचकर लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल जीत का माध्यम नहीं, बल्कि निष्ठापूर्ण सेवा का अवसर है. 


संदीप डंगाइच के इस नामांकन ने वार्ड-16 में चुनावी सरगर्मी को चरम पर पहुंचा दिया है. स्थानीय निवासियों का मानना है कि उनकी सक्रियता से क्षेत्रीय विकास को नई दिशा मिल सकती है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही