Search

 
 
 

गिरिडीह : उत्पाद विभाग की छापेमारी में देशी शराब जब्त, कारोबारी फरार

 
Giridih : गिरिडीह (Giridih)- धनवार थाना क्षेत्र के नावागढ़चट्टी में उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर 60 लीटर देशी शराब और 7 क्विंटल जावा महुआ जब्त की. उत्पाद विभाग के एएसआई विनोद कुमार सिंह को नवागढ़चट्टी निवासी गोविंद साव के घर अवैध शराब कारोबार की गुप्त सूचना मिली थी. उसी सूचना के आधार पर छापेमारी की गई. एएसआई ने बताया कि बरामद शराब और जावा महुआ को नष्ट कर दिया गया. छापेमारी के दौरान गोविंद साव भागने में सफल रहा. उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. छापेमारी टीम में भगवान राय, जितेंद्र सिंह, नरेश प्रसाद राय समेत अन्य शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=331722&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : जिप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव 20 जून को, जोड़-तोड़ शुरू [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही