Search

 
 
 

गिरिडीह : भाकपा माले व स्थानीय लोगों ने जन समस्याओं को लेकर नगर निगम का पुतला फूंका

 
चुनाव जीतने के बाद जनता की सुध नहीं लेने वाले नेताओं को सबक सिखाने की अपील
Giridih : गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र के कोलडीहा में 4 जुलाई को भाकपा माले नेता राजेश सिन्हा की अगुवाई में स्थानीय लोगों ने जन समस्याओं का समाधान नहीं किए जाने पर नगर निगम का पुतला फूंका. मौके पर राजेश सिन्हा ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में पानी की किल्लत है. यहां रहने वाले लोगों को दो किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है. चुनाव के समय वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद जनता की खोज खबर लेने नहीं आते. ऐसे नेताओं को आगामी चुनाव में सबक सिखाना जरूरी है. जब तक क्षेत्र में मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं कराया जाता तब तक वोट नहीं के सिद्धांत पर अमल करना होगा. नगर निगम के संवेदक कई कार्य अधूरा छोड़कर भाग गए हैं, ऐसे संवेदकों पर विभागीय कार्रवाई की जानी चाहिए. मौके पर भाकपा माले नेता एकराम, बिट्टू खान, बबलू अंसारी, गुड्डू अंसारी, सद्दाम खान, फिरोज समेत अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=687971&action=edit">यह

भी पढ़ें : तिसरी : लंबित 262 पीएम आवास को जल्द करें पूरा : बीडीओ [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही