Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : भाकपा माले ने मनाया 54 वां स्थापना दिवस

Giridih : भाकपा माले का 54 वां स्थापना दिवस 22 अप्रैल को गिरिडीह सदर प्रखंड के रानीडीह समेत जिले के सभी प्रखंड कार्यालय में मनाया गया. इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा फहराकर फासीवाद ताकतों के खिलाफ संघर्ष और ज्यादा तेज करने का संकल्प लिया. कार्यकर्ताओं ने पार्टी केंद्रीय कमेटी की ओर से जारी सर्कूलर का सामूहिक पाठ भी किया. मौके पर पार्टी के राज्य कमेटी सदस्य राजेश यादव ने कहा कि बीते 54 वर्षों के दरम्यान भाकपा माले ने हर तरह का दमन-उत्पीड़न को झेलते हुए मौजूदा मुकाम हासिल किया है. पार्टी के शहीद व दिवंगत नेताओं के त्याग व बलिदान का इसमें अहम योगदान है. भाकपा माले मेहनतकश मजदूरों, किसानों और शोषित वंचित तबकों को हक दिलाने के लिए लड़ाई आगे भी जारी रहेगी. उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में मौजूदा शासन तानाशाही का ही दूसरा रूप है. इस शासन ने देश में नफरत का माहौल खड़ा कर दिया है. आम लोगों के जीवन से जुड़े सवालों का उत्तर नहीं देकर उससे विमुख होने की लगातार कोशिश हो रही है. देश के संविधान और लोकतंत्र पर खतरा मंडरा रहा है. ऐसे में मोदी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकना जरूरी है. मौके पर पार्टी के पंचायत प्रभारी लालजीत दास, जोनल सचिव मनोज कुमार यादव, ब्रांच सचिव सिकंदर दास, कुलदेव मंडल, दिनेश यादव, वीरेंद्र ठाकुर, भोला दास, बलदेव रविदास, रोहित दास, रामजी दास, पिंटू दास, दीपक दास, सुरेंद्र दास, नकुल दास, अशोक दास, किसुन दास, रामावतार दास, पूरन दास, महावीर दास, झारखंडी दास, सीताराम दास, डिस्को दास समेत पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=615837&action=edit">यह

भी पढ़ें : तिसरी : पैसे के अभाव में दलित परिवार नहीं करा सका बेटे का इलाज, मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही