Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : महाधिवेशन की तैयारी में जुटी भाकपा माले

Giridih : भाकपा माले के 11 वां महाधिवेशन बिहार की राजधानी पटना में आगामी माह 15 फरवरी से होगा. पार्टी नेता व कार्यकर्ता इसकी तैयारी में जुटे हुए हैं. जोर-शोर से इसका प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. 22 जनवरी को गिरिडीह सदर प्रखंड के लेदा गांव में महाधिवेशन को लेकर बैठक हुई. बैठक में लेदा, सिंदवरिया तथा अलगुंदा पंचायत के पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. बैठक की अध्यक्षता सदानंद स्वर्णकार तथा संचालन सोबराती अंसारी व शंकर तुरी ने किया. मौके पर तीनों पंचायतों को मिलाकर पार्टी की 15 सदस्यीय लोकल कमेटी गठित की गई. कमेटी का सचिव सदानंद स्वर्णकार को चुना गया. बैठक में भाकपा माले नेता राजेश यादव, संजय चौधरी, मनोज कुमार यादव, कार्तिक वर्मा, पंकज वर्मा, सोबराती अंसारी, राजेश मांझी, रुस्तम अंसारी, बालेश्वर दास, मनोज दास, सुखी साव, बालेश्वर यादव समेत दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=531642&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : बीमा कर्मचारी संघ ने मनाया राष्ट्रीयकरण दिवस [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही