Search

 
 
 

गिरिडीह : डुमरी उपचुनाव में इंडिया के समर्थन में भाकपा माले ने कसी कमर

 

विधायक विनोद सिंह ने कार्यकर्ताओं संग बैठक कर बनाई रणनीति

Giridih : डुमरी विधानसभा उपचुनाव में भाकपा माले ने इंडिया की प्रत्याशी बेबी देवी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कमर कस ली है. माले विधायक विनोद सिंह की अध्यक्षता में 20 अगस्त रविवार को डुमरी में हुई पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में रणनीति बनाई गई. बैठक में प्रखंड सहित जिले के सक्रिय कार्यकर्ता व नेता तथा उम्मीदवार बेबी देवी के पुत्र अभिषेक उर्फ राजू महतो मौजूद रहे. यहां माले कार्यकर्ता बेबी देवी के कार्यालय पहुंचे और चुनावी अभियान में पूरी ताकत से जुटने का ऐलान किया. माले विधायक विनोद सिंह ने कहा कि आजसू भाजपा के कंधे पर सवार होकर डुमरी उपचुनाव में उतरी है. जबकि भाजपा ने देश सहित पूरे झारखंड को बर्बाद किया है. भाजपा-आजसू की नीतियां झारखंड की भावनाओं के खिलाफ हैं. इसलिए झारखंड विरोधी दोनों दलों को हराने के लिए माले कार्यकर्ता खुलकर बेबी देवी के पक्ष में कार्य करेंगे. बैठक में सर्वसम्मति से 22 अगस्त को डुमरी में जीबी मीटिंग आयोजित कर बड़े पैमाने पर प्रचार अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया. मौके पर राजकुमार यादव, माले सचिव नागेश्वर महतो, परमेश्वर महतो, पूरन महतो, गजेंद्र महतो, पवन महतो, पूनम महतो, राजेश यादव, अशोक पासवान, राजेश सिन्हा, सीताराम सिंह, भोला मंडल, शेख तैयब, मुस्तकीम अंसारी, संदीप जायसवाल, किशोरी अग्रवाल, मुखिया संजय यादव, मनोज यादव, बबलू खान, रामू बैठा आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-dc-welcomes-youth-commonwealth-games-silver-medalist-asha-kiran/">बेरमो

: यूथ कॉमनवेल्थ गेम्स की रजत पदक विजेता आशा किरण का डीसी ने किया स्वागत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही