Search

 
 
 

गिरिडीह : पेयजल समस्या दूर करने को लेकर भाकपा माले का घेराव 28 मार्च को

 
Giridih : नगर निगम क्षेत्र के कई वार्डों में पानी की समस्या को लेकर भाकपा माले 28 मार्च को नगर निगम का घेराव करेगी. पार्टी के विधानसभा प्रभारी राजेश सिन्हा ने 24 मार्च को कई वार्डों का दौरा कर जल संकट का जायजा भी लिया. वार्ड संख्या 22 से ही कई वार्डों में पानी की सप्लाई की जाती है. सबसे ज्यादा समस्या भी वार्ड 22 में ही है. चार साल पूर्व पाइप लाइन बिछाए जाने के बावजूद आज तक पानी की सप्लाई नहीं की गई. विधानसभा प्रबारी ने कहा कि भाकपा माले शहरी क्षेत्र में जनता की आवाज बनेगी.

पीएम आवास योजना के लाभुकों व ग्रामीणों के साथ हुई बैठक

[caption id="attachment_589225" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/pm-awas-cpiml-300x169.jpeg"

alt="" width="300" height="169" /> लाभुकों व ग्रामीणों के साथ बैठक में मौजूद भाकपा माले नेता[/caption] बेंगाबाद प्रखंड के शामुडीह में भाकपा माले की बैठक पीएम आवास योजना के लाभुकों व ग्रामीणों के साथ हुई. लाभुकों ने बताया कि कर्ज लेकर आवास निर्माण कार्य पूरा किया हूं. राशि व मजदूरी की भुगतान अभी तक नहीं की गई है. बैठक में भाकपा माले नेता राजेश यादव ने कहा कि मोदी सरकार की तानाशाही व मजदूर विरोधी रवैए के कारण सरकारी तंत्र की कार्यशैली में बदलाव नहीं आया है. लोगों की समस्याएं पहले की तरह विद्यमान है. सरकारी अधिकारियों के साथ दलाल व बिचौलिए की सांठगांठ है. इस वजह से राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है. राशि का जल्द भुगतान नहीं होने पर आंदोलन छेड़ा जाएगा. मौके पर रामलाल मुर्मू, शंभू ठाकुर, कमल सोरेन, जीतू सोरेन, मनोदी हांसदा, चांदमुनी टुडू, बबीता चौड़े, हीरामुनी सोरेन, झोमोली सोरेन, सबीना हांसदा, राजेंद्र सिंह, जयनारायण सिंह, पांडु टुडू, बड़कू टुडू, सुकरा मुर्मू, शिबू मुर्मू, झगरू मुर्मू, परमेश्वर मुर्मू समेत अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=588680&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : नवजात की मौत मामले पर बिफरे भाजपा नेता [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही