Search

 
 
 

गिरिडीह : बिजली बिल माफी को लेकर भाकपा माले ने बिजली जीएम कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन

 
Giridih : बकाया बिजली बिल माफ करने को लेकर भाकपा माले और अखिल भारतीय किसान महासभा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने  11 अकटूबर को बिजली विभाग जीएम कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व भाकपा माले के राज्य कमेटी सदस्य राजेश यादव और गिरिडीह विधानसभा प्रभारी राजेश सिन्हा ने किया. प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए राजेश यादव ने कहा कि देश के गरीबों को अच्छे दिन का सपना दिखाकर केंद्र की सत्ता पर काबिज हुई बीजेपी लोगों को ठग रही है. बेहतर झारखंड की बात करने वाली राजनीतिक दल अभी सत्ता में है. देश में अमीरों को कर्ज के करोड़ों रुपए माफ किए जा रहे हैं. वहीं बिजली बिल चुकाने में असमर्थ गरीब उपभोक्ताओं के घर छापेमारी की जा रही है. बिजली विभाग अलग से जुर्माना भी ठोक रहा है. अभी आंदोलन की शुरुआत हुई है. बिजली बिल माफ नहीं किए जाने पर व्यापक आंदोलन छेड़ा जाएगा. प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए राजेश सिन्हा ने कहा कि गरीब उपभोक्ताओं के बकाया बिजली बिल माफ नहीं होने पर उन उपभोक्ताओं को भी ऐसे दल और सरकार के बारे में विचार करना चाहिए. धरना प्रदर्शन के बाद भाकपा माले नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल ने पीएम और सीएम के नाम बिजली विभाग के जीएम को ज्ञापन सौंपा. मौके पर राजेंद्र मंडल, रामलाल मंडल, सुखदेव गोस्वामी, अर्जुन मरांडी, शंभू ठाकुर, मनोज यादव, दारा सिंह, महेश वर्मा, रामेश्वर हेंब्रम, बड़का हेंब्रम, प्रदीप यादव, कमरुद्दीन अंसारी, विजय, सिराज अंसारी, संजय चौधरी, संतोष राय समेत पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=442133&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : मांगों को लेकर आजसू ने दिया धरना [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही