Giridih : भाकपा माले ने `सीसीएल पानी दो` अभियान के तहत रविवार 21 मई को महेशलुंडी पंचायत के हेठपहरी टोला में एक बैठक कर पानी से जुड़ी समस्याओं का जायजा लिया. स्थानीय लोगों ने सीसीएल पर पानी सप्लाई बंद करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पहले बिल्टु पहाड़ी की टंकी में पानी चढ़ा कर पर्याप्त पानी मिलता था, लेकिन अब उस सिस्टम को निष्क्रिय बना दिया गया है. माले नेता राजेश यादव ने कहा कि सीसीएल के ओपन कास्ट माइंस के ठीक सामने हेठपहरी टोला स्थित है और यहां की बड़ी आबादी पानी का संकट झेल रही है. सीसीएल को इस तरह के गांवों में हर हाल में पानी पहुंचाने की गारंटी करनी होगी. उन्होंने बिल्टू पहाड़ी की टंकी से पानी सप्लाई का सिस्टम फिर से शुरू करने की मांग की. उन्होंने लोगों से सोमवार 22 मई को जीएम के समक्ष ज्ञापन दिए जाने के कार्यक्रम में शामिल होने की अपील भी की. मौके पर मुख्य से पप्पू दास, लालजीत दास, मिठ्ठू मिंज, रीतलाल तेली, सुरेंद्र राय, गिरधारी राय, दुलारचंद कुमार, रामलाल दास, टिंकू दास, शंकर दास, बंटी दास, खुबलाल दास, भोला कुमार, लखन दास, त्रिभुवन दास, लक्ष्मण दास, चंद्र कुमार दास, बासदेव दास, मनोहर कुमार दास, अजय दास आदि थे. यह">https://lagatar.in/giridih-durga-da-is-missing-in-jmm-family-sanjay-singh/">यह
भी पढ़ें : गिरिडीह : झामुमो परिवार में खलती है `दुर्गा दा` की कमी : संजय सिंह [wpse_comments_template]
गिरिडीह : भाकपा माले ने बैठक कर सीसीएल से पानी मांगा

Leave a Comment