Search

 
 
 

गिरिडीह : ग्रामीणों के साथ भाकपा माले ने की बैठक

 
Giridih : सदर प्रखंड के बेरदूंगा पंचायत में 26 जुलाई को भाकपा माले ने ग्रामीणों के साथ बैठक की. बैठक में पार्टी के नेता राजेश यादव ने गरीब ग्रामीणों के बकाए बिजली बिल माफ करने की मांग सरकार से की. उन्होंने मनरेगा में मची लूट पर भी तत्काल रोक लगाने की मांग की. रोक नहीं लगने पर आंदोलन छेड़ने का भी ऐलान किया. बैठक में ग्रामीणों ने शिक्षा, स्वास्थ्य समेत अन्य समस्याओं का जिक्र किया और उनके निदान की मांग की. राजेश यादव ने सरकारी स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था को भी दुरुस्त करने की मांग की. कहा कि सरकारी अस्पताल में सही इलाज नहीं होने के कारण ग्रामीण महिलाएं सेल्फ हेल्प ग्रुप से कर्ज लेकर प्राइवेट अस्पतालों में इलाज कराती है. कर्ज लेने से कर्जदार बन जाती है. इस वर्ष बारिश की खराब स्थिति को देखते हुए उन्होंने जिले को तत्काल सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने की मांग की. मौके पर अर्जुन मरांडी, घनश्याम दास, संतोष राय रुस्तम अंसारी, त्रिभुवन यादव, शंकर कुमार, रमेश राम, किशोर बास्की, श्यामदास, रामलाल समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=369078&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : विधायक ने उदनाबाद में सड़क का किया शिलान्यास [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही