Search

 
 
 

गिरिडीह : भाकपा माले नेता ने राशन कार्ड धारियों के हटाए गए नाम जोड़ने की मांग की

 
Giridih : भाकपा माले नेता सह अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव ने 29 जून को कोवाड़ में आयोजित ग्रामीणों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि  राशन कार्ड से आधार कार्ड लिंक नहीं कराने वाले कई राशन कार्ड धारियों के नाम हटा दिए गए हैं. इस वजह से कई गरीब राशनकार्ड धारियों को राशन नहीं मिल रहा है. इसमें गलती कार्ड धारियों की नहीं है. इसके लिए विभागीय व्यवस्था दोषी है. जिन गरीबों के नाम हटाए गए हैं उनके नाम फिर राशन कार्ड में जोड़ा जाए. बैठक का आयोजन कोवाड़ में पार्टी की नई शाखा गठित करने को लेकर किया गया था. बैठक में ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं पर भी चर्चा हुई. गांव में एक सप्ताह पूर्व जला हुआ ट्रांसफार्मर तत्काल बदलने, भूमिहीनों के बीच सरकारी गैरमजरूआ जमीन चिन्हित कर वितरित करने, कोवाड़ में एक सरकारी अस्पताल का निर्माण समेत अन्य मांगें की गई. राजेश यादव के आह्वान पर कई ग्रामीणों ने भाकपा माले की सदस्यता भी ग्रहण की. नई शाखा में विनोद कोड़ा सचिव और कार्तिक वर्मा सह सचिव बनाए गए. मौके पर मनोज कुमार यादव, पंकज वर्मा, विनोद कोड़ा, कार्तिक वर्मा, सुखदेव वर्मा, बिसपत महतो, नरेश कोड़ा, जगरनाथ वर्मा, राजू वर्मा, डिलो राम, अशोक कोड़ा, कौशल्या देवी, मुनिया देवी, दरोगी गोस्वामी समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=683133&action=edit">यह

भी पढ़ें : गावां : तीन दिनों की बारिश के बाद किसानों के चेहरों पर लौटी रौनक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही