Search

 
 
 

गिरिडीह : भाकपा माले ने चारू मजूमदार के शहादत दिवस पर दी श्रद्धांजलि

 
Giridih : भाकपा माले ने 28 जुलाई को सदर प्रखंड के पीपरवाटांड़, बेंगाबाद प्रखंड तथा गांडेय प्रखंड में पार्टी संस्थापक चारू मजूमदार की 50 वें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि दी. श्रद्धांजलि सभा की अगुवाई पार्टी नेता व किसान महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव, गिरिडीह विधानसभा प्रभारी राजेश सिन्हा, बेंगाबाद प्रखंड सचिव शिवनंदन यादव तथा गांडेय प्रखंड सचिव महताब वाली मिर्जा ने की. पार्टी नेताओं ने कहा कि चारू मजूमदार के क्रांतिकारी वैचारिक विरासत को आगे हमलोगों को बढ़ाना है. किसान व मजदूर समेत उत्पीड़ित तबके को संगठित करना पार्टी का मकसद है. अगले वर्ष फरवरी में होने वाले पार्टी महाधिवेशन की तैयारी में सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को अभी से जुट जाना है. राजेश यादव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार जनविरोधी है. देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है. चुनाव में किए गए मोदी सरकार के वादे झूठे साबित हुए हैं. मोदी सरकार को देश के पूंजीपति चला रहे हैं. मौके पर प्रीति भास्कर, संजय चौधरी, नौशाद अहमद चांद, मनोज कुमार यादव, संतोष राय, कन्हैया सिंह, राजेंद्र मंडल, महेंद्र साह, रामलाल मुर्मू, मनोज यादव, सलामत अंसारी, रोहित यादव, रिजवान अंसारी समेत पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=371993&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : दर्जनों युवाओं ने थामा आप का दामन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही