Search

गिरिडीह : भाकपा माले ने संस्थापक चारू मजूमदार को शहादत दिवस पर दी श्रद्धांजलि

केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ एकजुट हों : राजेश सिन्हा

 Giridih : गिरिडीह के शास्त्री नगर में 28 जुलाई शुक्रवार को भाकपा माले के संस्थापक चारू मजूमदार का 51वां शहादत दिवस मनाया गया. माले के गिरिडीह विधानसभा प्रभारी राजेश सिन्हा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय चारू मजूमदार की तस्वीर पर माल्यार्पण कर और 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया. राजेश सिन्हा ने कहा देश के मौजूदा राजनीतिक हालात में केंद्र की तानाशाह सरकार के खिलाफ संघर्ष में चारू मजूमदार के सिद्धांतों पर चलकर ही मंजिल तक पहुंचा जा सकता है. भीषण महंगाई, सांप्रदायिकता और नफरत के खिलाफ लोगों को एकजुट होने की जरूरत है. माले नेताओं ने कहा कि देश में लोकतंत्र खतरे में है. मोदी सरकार ने आमजन को तबाह कर रखा है. धर्म आधारित राजनीति देश के लिए घातक साबित हो रही है. मौके पर माले नेता राजू सिंह, सोनू रवानी, गोविंद यादव, इकराम अंसारी, संजय यादव, रणजीत यादव आदि मौजूद थे. कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. यह भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-rahul-kumar-becomes-regional-president-of-janata-mazdoor-sangh-bk/">बेरमो

: जनता मजदूर संघ बीएंडके के क्षेत्रीय अध्यक्ष बने राहुल कुमार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp