Search

 
 
 

गिरिडीह : तिगोजोरी में भाकपा माले ने किया ब्रांच पुनर्गठन

 
Giridih : भाकपा माले ने शनिवार 27 मई को संगठन के सशक्तीकरण के मकसद से गिरिडीह सदर प्रखंड के तिगोजोरी में ब्रांच पुनर्गठन को लेकर बैठक की. ग्रामीणों को संबोधित करते हुए राज्य कमिटी सदस्य राजेश यादव ने कहा कि देश की जनता मोदी राज में तबाह हो चुकी है, युवा बेरोजगार तो मजदूर बदहाल हैं. किसानों को उनका हक नहीं मिल रहा. महंगाई ने पूरे देश को चंगुल में दबोच रखा है. लेकिन इन सब से बेफिक्र सत्ताधारी भाजपा देश की जनता को गुमराह करने और नफरती विचारों से लोगों को आपस में बांटने में लगी है. उन्होंने पार्टी ब्रांच के पुनर्गठन के साथ ही लोगों से हक-अधिकार की लड़ाई तेज करने का भी आह्वान किया. मौके पर 15 सदस्यीय पार्टी ब्रांच का पुनर्गठन करते हुए कॉमरेड रामेश्वर दास को सचिव चुना गया. मौके पर मनोज कुमार यादव, कार्तिक वर्मा, पंकज वर्मा, रामेश्वर दास, शिबू दास, भुनेश्वर राय, रोहित राय, चुनचुन राय, धनेश्वर दास, जागेश्वर राय, बिनोद दास, रामदेव दास, पवन दास, यदु राय, पच्चू राय, बिरजु राय, चिंता देवी, ढलिया देवी, भोला दास, जीबलाल दास व अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bagodar-mahajutan-of-one-million-kudmis-claims-on-october-29/">यह

भी पढ़ें : बगोदर : 29 अक्टूबर को दस लाख कुड़मियों के महाजुटान का दावा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही