Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : भाकपा माले ने निकाला आज़ादी मार्च, शहीदों को किया याद

Advertisement
Advertisement
Giridih : आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भाकपा माले ने 10 अगस्त को आजादी मार्च का आयोजन किया गया. बेंगाबाद प्रखंड कार्यालय से निकाली गई आजादी मार्च की अगुवाई पार्टी नेता सह अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव ने की. मार्च में शामिल लोगों को संबोधित करते हे राजेश यादव ने कहा कि देश के करोड़ों लोग अंग्रेजी हुकूमत के शासन में शोषण के शिकार हुए. लोगों ने आजादी के लिए अपनी शहादत दी, तब जाकर देश आजाद हुआ. लेकिन कुछ लोगों ने आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों को माफीनामा लिखकर मुखबिरी कर क्रांतिकारियों को गिरफ़्तार करवाने का काम किया. उनके विचारों का समर्थन करने वाले फर्जी देशभक्त राष्ट्रवाद का चोला ओढ़कर देश के लोगों को बरगलाने में लगे हैं. संविधान की मूल भावना से खिलवाड़ उन्होनें कहा कि देश की आजादी के बाद भारत के लोगों के लिए तैयार संविधान लागू हुआ. आज संविधान की मूल भावना से खिलवाड़ किया जा रहा है. देश में लोकतंत्र खतरे में है. विरोध की आवाज दवाई जा रही है. उन्होंने आम लोगों से संविधान और लोकतंत्र बचाने का आह्वान किया. मौके पर शिवनंदन यादव, राजेंद्र मंडल, रामलाल मंडल, अखिलेश राज, शंभू ठाकुर, खुद्दार सिंह, कुमार सिंह, रामलाल मुरमुर, सुनील कुमार राय, मुन्नू सिंह, कादिर अंसारी, कमरुद्दीन अंसारी, पंकज शर्मा, छोटे लाल यादव आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/giridih-sant-ravidas-was-a-man-of-the-era-mla/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : संत रविदास युग पुरुष थे- विधायक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही