Search

 
 
 

गिरिडीह : भाकपा माले 28 जुलाई को मनाएगी शहादत दिवस

 
Giridih : पार्टी संस्थापक कामरेड चारू मजुमदार के 51वें शहादत दिवस को भाकपा माले के द्वारा संकल्प दिवस के रूप में मनाया जाएगा. यह जानकारी रविवार को माले नेता सह अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव ने बेंगाबाद में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दी. श्री यादव ने कहा कि 28 जुलाई को शहादत दिवस मनाते हुए देश की मौजूदा राजनीतिक चुनौतियों से लड़ने का संकल्प पार्टी लेगी. देश में मोदी-शाह के शासन ने आम जनता का जीना दूभर कर दिया है. मंहगाई, बेरोजगारी व अन्य समस्याएं चरम सीमा पार कर चुकी हैं. लोगों के लोकतांत्रिक अधिकार छीने जा रहे हैं. मणिपुर जैसी घटना आज देश के सामने है. उन्होंने कहा कि गांव-गांव में ब्रांच स्तर पर शहादत दिवस मनाया जाएगा. मौके पर मेहताब अली मिर्जा, मनोज यादव, मनोज कुमार यादव, फोदार सिंह, शंभू ठाकुर, रामलाल मंडल, रामलाल मुर्मू, रामकिशोर भोगता, सुनील राय, कमरुद्दीन अंसारी, पंकज वर्मा, सुखदेव गोस्वामी आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें: गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-student-parent-forum-was-formed/">गिरिडीह

: छात्र-अभिभावक मंच का किया गया गठन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही