Search

 
 
 

गिरिडीह : बेरदूंगा पंचायत में बिजली काटे जाने के खिलाफ भाकपा माले छेड़ेगी आंदोलन

 
Giridih : गिरिडीह : (Giridih) – सदर प्रखंड के आदिवासी बहुल बेरदूंगा पंचायत के सभी गांवों की बिजली लगातार एक सप्ताह से गुल है. इसे लेकर 24 जुलाई को भाकपा माले ने ग्रामीणों के साथ बैठक की. बैठक में निर्णय लिया गया कि 24 घंटे में बिजली आपूर्ति नियमित नहीं होने पर 26 जुलाई को बिद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय के समक्ष पार्टी कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे. बैठक की अगुवाई कर रहे पार्टी के गिरिडीह ग्रामीण सचिव पप्पू खान, किसान महासभा के संजय चौधरी और स्थानीय मुखिया अर्जुन मरांडी ने कहा कि बिजली की आपूर्ति के लिए बार-बार बिजली विभाग से आग्रह किया गया. बिजली विभाग बार-बार आग्रह टाल दिया. विद्युत विभाग का कहना है कि बकाए बिल का भुगतान नहीं करने पर बिजली लाइन काटी गई है. राजेश यादव ने ग्रामीण बिजली उपभोक्ताओं पर बकाए बिजली बिल के लिए पूर्ववर्ती राज्य सरकार जिम्मेवार ठहराया. कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में उपभोक्ताओं को बिजली उपलब्ध नहीं कराया गया. बिजली विभाग के अभियंता से बिजली आपूर्ति का आग्रह किया गया है. उपभोक्ता किस्तों में बकाए बिल का भुगतान करेंगे. बैठक में संतोष राय, त्रिभुवन यादव, अशोक हांसदा, शैलेंद्र हांसदा, लीलावती देवी, रामचंद्र, चंदन, टिंकू पंडित, युगल, पिंटू, रामवृक्ष, देवी लाल दास, मदन दास मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=367261&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, मौके से फरार हुआ वाहन चालक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही