Search

 
 
 

गिरिडीह : भाकपा माले ने फूंका गृहमंत्री अमित शाह का पुतला

 
Dhanwar (Giridih) : संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रति गृहमंत्री अमित शाह की संसद में कथित अपमानजनक  टिप्पणी के विरोध में भाकपा माले ने शनिवार को आक्रोश मार्च निकाला. आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने धनवार के गांधी चौक पर अमित शाह का पुतला दहन कर विरोध जताया. कार्यक्रम का नेतृत्व माले के धनवार प्रखंड सचिव कयूम अंसारी कर रहे थे. उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री से डॉ अंबेडकर के अपमान के लिए देश से माफी मांगने की मांग की. साथ ही प्रधानमंत्री से उन्हें मंत्री पद से हटाने की मांग की. मौके पर जयंती चौधरी, कौशल्या दास, रामेश्वर चौधरी, मरेन्द्र यादव, पिंकी भारती, महेन्द्र दास, सहदेव यादव, बाली यादव, मनाव दास आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/modi-received-a-grand-welcome-in-kuwait-replicas-of-ramayana-and-mahabharata-in-arabic-language-were-displayed/">पीएम

मोदी का कुवैत में भव्य स्वागत, अरबी भाषा की रामायण और महाभारत की प्रति भेंट की गयी
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही