Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : भाकपा माले की कमेटी गठित, हक के लिए संघर्ष तेज करने का संकल्प

Advertisement
Advertisement

गांडेय प्रखंड के रसनजोरी में हुई बैठक

Gandey (Giridih) : गांडेय प्रखंड के रसनजोरी दलित टोला में 21 सितंबर भाकपा माले की बैठक प्रखंड सचिव मेहताब अली मिर्जा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में भाकपा माले की ग्राम कमेटी का गठन किया गया. सदस्यों ने हक के लिए संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया. भाकपा माले नेता सह अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव ने जन समस्याओं की चर्चा करते हुए रसनजोरी दलित टोला में नया ट्रांसफॉर्मर लगाकर तीन फेज की बिजली पहुंचाने की मांग की. कहा कि ट्रांसफॉर्मर जलने से गांव एक माह से अंधेरे में है. उन्होंने बिजली विभाग को चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा. मौके पर भाकपा माले की महिला इकाई एपव` का भी गठन कर सदस्यता अभियान शुरू किया गया. ग्राम कमेटी में प्रकाश दास को सचिव व बंधु दास को सह सचिव बनाया गया. जबकि अकली देवी, द्रौपदी देवी, कलावती देवी, नीलम कुमारी, पिंकी देवी व किरण देवी को एपवा का प्रभारी बनाया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही