Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : भाकपा माले ने डीएसओ से की राशन नहीं मिलने की शिकायत

Advertisement
Advertisement

डीएसओ से की डीलर पर कर कार्रवाई करने की मांग

Giridih. : भाकपा माले का प्रतिनिधिमंडल 26 सितंबर को डीएसओ से मिलकर गांडेय व गिरिडीह प्रखंड के कई गांवों के कार्डधारकों को राशन नहीं मिलने की शिकायत की. इस बाबत पार्टी नेता राजेश सिन्हा ने कहा कि राशन वितरण में गड़बड़ी रुकने का नाम नहीं ले रही है. डीलर की मनमानी बढ़ती जा रही है. गांडेय प्रखंड के गजकुंडा व रसनजोरी और गिरिडीह प्रखंड के पहाड़पुर व कोवाड़ में कार्डधारकों ने कुछ माह से राशन नहीं मिलने की शिकायत की है. कहा कि प्रखंड स्तर पर कार्डधारकों की शिकायत पर कोई नोटिस नहीं ली गई, तब जिले का रुख किया गया है. यदि राशन वितरण में सुधार और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो माले आंदोलन करेगी. इधर गजकुंडा (गांडेय) से कार्डधारकों के साथ पहुंचे स्थानीय मुखिया मो शमीम ने भी राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायत को सही बताते हुए डीलर पर कार्रवाई करने की मांग की है. डीएसओ गुलाम समदीनी ने माले के प्रतिनिधिमंडल को राशन कार्डधारकों की शिकायत पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है. मौके पर मुखिया मो. शमीम, मो. मुबारक अंसारी, मो. अबुल कलाम, आजाद मियां, मो. सिराजुद्दीन अंसारी, मो. तैयब अंसारी, अब्दुल हफीज, मनोवर आलम आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-meri-mitti-mera-desh-program-organized-in-madhukarpur/">यह

भी पढ़ें: बोकारो : मधुकरपुर में मेरी मिट्टी, मेरा देश कार्यक्रम आयोजित [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही