Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : भाकपा माले ने बिजली की समस्या को लेकर बंदरकुप्पी में की बैठक

Advertisement
Advertisement

डेढ़ साल से गिरा हुआ 11 हजार वोल्ट का तार, नहीं जोड़ रहा विभाग : सिन्हा

Giridih. : बिजली की समस्याओं को लेकर भाकपा माले की बैठक 24 सितंबर को सदर प्रखंड के बंदरकुप्पी गांव में हुई. बैठक की अगुवाई करते हुए भाकपा माले नेता संजय चौधरी व रुस्तम अंसारी ने कहा कि बंदरकुप्पी व कोतवालडीह में 63 केवीए का ट्रांसफार्मर अत्यधिक लोड के कारण बार-बार जल जा रहा है. इसलिए विभाग दोनों ही गांवों में एक-एक सौ केवीए का ट्रांसफार्मर लगाए. कहा कि बंदरकुप्पी में ही डेढ़ साल पूर्व 11हजार वोल्ट का तार और पोल गिरकर टूट गया है, जिसे आज तक ठीक नहीं किया गया है. इस कारण कभी भी कोई घटना घट सकती है. माले नेता ने कहा कि यदि समास्याओं का हल नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा. मीटिंग में कन्हैया सिंह, बिनोद राय, नुनुमनी सिंह, विकास सिंह, सरजू सिंह, पप्पू यादव, अरविंद साव, सोनू साव, मदन कुमार साव, जाकिर अंसारी, संतोष कुमार साव, बलदेव शर्मा, बद्री तुरी, दिनेश यादव, रंजीत यादव, भुनेश्वर यादव, टुपलाल राय, रीतलाल तुरी, किशोरी गोप आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें:">https://lagatar.in/bokaro-setting-mechanic-dies-after-balcony-of-house-collapses-during-construction/">

बोकारो : निर्माण के दौरान घर का छज्जा गिरने से सेंटरिंग मिस्त्री की मौत    [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही