Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : भाकपा माले की लोकल कमेटी का सम्मेलन आयोजित

Advertisement
Advertisement
Giridih (Jamua ) : जमुआ प्रखंड ग्राम जरुआडी में 2 जुलाई को भाकपा माले के बैनर तले लोकल कमेटी का सम्मेलन किया गया. सम्मेलन में मुख्य वक्ता राजधनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव व जमुआ के अशोक पासवान उपस्थित थे. राजकुमार यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश में संविधान और लोकतंत्र खतरे में है. जमुआ में सांसद और विधायक के प्रतिनिधि भू माफिया बनकर खुलेआम गरीबों की जमीन लूट रहे हैं. जरुआडी में गोचर की जमीन भूमाफिया बाहरी गुंडा के बल पर कब्जा करने की कोशिश में लगे हैं जिसका भाकपा माले के तरफ से पुरजोर विरोध किया जा रहा है. पार्टी ने जिला प्रशासन से मांग की है कि संबंधित जमीन के जो फर्जी कागज बनाए गए हैं, उसे एक महीना के अंदर रद्द कर मैदान को सार्वजनिक घोषित किया जाए अन्यथा भाकपा माले आंदोलन करेगी. सभा में विजय पाण्ड्य, मीना दास, रीतलाल वर्मा, रंजीत यादव, ललन यादव, असगर अली, रामेश्वर ठाकुर, भागीरथ पंडित, अरुण वर्मा, लखन हसदा, अधिवक्ता कामेश्वर यादव, सुनील गुप्ता, कलीम अंसारी, असगर अंसारी, आदि लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=686193&action=edit">यह

भी पढ़ें: बेंगाबाद : सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत, परिजनों में मातम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही