Search

 
 
 

गिरिडीह : भाकपा माले ने शुरू किया 'भाजपा हटाओ जन अभियान'

 

बेंगाबाद प्रखंड के गमतरिया से शुरू हुआ कार्यक्रम

Giridih. : `भाजपा हटाओ, देश बचाओ` आह्वान के तहत भाकपा माले ने 24 सितंबर को बेंगाबाद प्रखंड में गमतरिया गांव से जन अभियान शुरू किया. इसकी अगुवाई करते हुए माले नेता फोदार सिंह, भुनेश्वर यादव व शंकर यादव ने कहा कि भाजपा के शासन में किसान-मजदूर तबाह हो गए हैं. किसान-मजदूरों सहित तमाम मेहनतकशों को इस शासन को हटाने के लिए तैयार हो जाना चाहिए. भाकपा माले नेता राजेश यादव ने कहा कि मोदी शासन ने बड़ी-बड़ी कंपनियों की सेवादारी करके देश की आम जनता को महंगाई व बेरोजगारी की सौगात दी है. किसानों की हालत खराब है, तो मजदूर भी बदहाली और भविष्य को लेकर चिंतित हैं. युवाओं को नौकरी के बजाय बाध्य होकर निजी कंपनियों के अधीन जाना पड़ रहा है. श्री यादव की अपील पर गमतरिया में अखिल भारतीय किसान महासभा, झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा व महिला संगठन `ऐपवा` का सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. कार्यक्रम में डीलचंद यादव, भुचारी यादव, जीतन राना, गणेश राना, भुनेश्वर राम, मुरली राना, प्रकाश राना, विश्वनाथ हजाम, सुरेश यादव, नंदू राना, परमेश्वर राना, रूपनारायण महतो, किशोरी यादव, आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-setting-mechanic-dies-after-balcony-of-house-collapses-during-construction/">यह

भी पढ़ें: बोकारो : निर्माण के दौरान घर का छज्जा गिरने से सेंटरिंग मिस्त्री की मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही