Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : भाकपा माले ने शुरू किया 'सीसीएल पानी दो' मुहिम

Giridih : सीसीएल के आसपास के इलाके में व्याप्त जल संकट के बीच भाकपा माले ने गुरुवार 18 मई को  `सीसीएल पानी दो` मुहिम की शुरुआत की. मुहिम के तहत गुरुवार को महेशलुंडी पंचायत के पपरवाटांड़ के दोनों टोलों में जाकर माले नेताओं ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनके साथ बैठक की. स्थानीय लोगों ने बताया कि विधायक की अनुसंशा से कई वर्ष पूर्व उनके यहां बनाई गई लघु जलापूर्ति योजना आज तक शुरू नहीं हुई है. सौर आधारित बोरिंग और टंकी निर्माण हुआ है, लेकिन वह भी यहां की जरूरत के अनुसार नाकाफी साबित हुआ है. अधिकांश लोग गांव के बाहर बहने वाले नाले के गंदे पानी के ऊपर निर्भर हैं. माले नेता राजेश यादव ने कहा कि यह गांव जिला समाहरणालय के ठीक सामने स्थित है. लेकिन प्रशआसन की संवेदनहीनता के कारण गांव के लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरत रहे हैं. कहा कि यह गांव सीसीएल इलाके में भी आता है, परंतु सीसीएल को भी अब सिर्फ कोयला निकालने से ही मतलब रह गया है. मौके पर मुख्य रूप से कोल्हा दास, कन्हैया सिंह, सूरज दास, संजू दास, शिवशंकर दास, हिरामन दास, बालो दास, बबलू दास, अजीत दास, धर्मेंद्र दास, किशोर दास, संतोष दास, तिलक दास समेत गांव की महिलाएं भी मौजूद थीं. यह">https://lagatar.in/gawan-resolved-to-save-every-drop-of-water/">यह

भी पढ़ें : गावां : पानी का एक-एक बूंद बचाने का लिया संकल्प [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही