मोदी सरकार के खिलाफ किसान-मजदूरों से एकजुट होने का किया आग्रह
Giridih. : भाकपा माले ने 25 सितंबर को गिरिडीह सदर प्रखंड के सुंदरटांड़ गांव से `भाजपा हटाओ-देश बचाओ` अभियान की शुरुआत की. कार्यक्रम की अगुवाई करते हुए पार्टी के लोकल कमेटी के सचिव मनोज कुमार यादव व पंचायत प्रभारी लालजीत दास ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार कॉर्पोरेट कंपनियों के हित में काम कर रही है, इसलिए किसान-मजदूर तबाह हो चुके हैं. किसान-मजदूरों को अब मिलकर इस सरकार को विदा करना होगा. कार्यक्रम में मौजूद भाकपा माले नेता राजेश यादव ने कहा कि पिछले 19 सितंबर को कोडरमा में हजारों किसान-मजदूरों ने जन विरोधी मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया है. इसी के तहत गांव-गांव में `भाजपा हटाओ- देश बचाओ` अभियान चलाने की शुरुआत की गई है. श्री यादव ने कहा कि मोदी सरकार के विगत 9 साल से भी अधिक समय के शासनकाल में देश के किसान और मजदूर पूरी तरह से तबाह और बर्बाद हो चुके हैं. देश के युवा रोजगार के अभाव में या तो भटक रहे हैं, या फिर अधिकांशतः निजी फैक्ट्रियों और कंपनियों के अधीन गुलामी करने को विवश हैं. मौके पर बलदेव दास, जुगल दास, तुलसी दास, आलम अंसारी, लुटन दास, मुकेश दास, मिथुन दास, श्यामसुंदर दास, नारायण दास, दुलारचंद दास आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/giridih-three-youths-injured-in-direct-collision-between-bike-and-car/">यहभी पढ़ें: गिरिडीह : बाइक व कार की सीधी टक्कर में तीन युवक घायल [wpse_comments_template]
Leave a Comment