Giridih : सदर अस्पताल परिसर में धरना दे रहे अनुबंधित पारा चिकित्साकर्मियों के हड़ताल का समर्थन भाकपा माले ने किया है. 24 जनवरी को चिकित्साकर्मियों की मांग को जायज ठहराते हुए पार्टी के गिरिडीह विधानसभा प्रभारी राजेश सिन्हा भी धरना पर बैठे. कहा कि चिकित्साकर्मियों के नियमित करने की मांग जायज है. मुख्यमंत्री बनने से पूर्व हेमंत सोरेन ने चिकित्सा कर्मियों को नियमित करने का वादा किया था. उनका यह वादा जुमला साबित हो रहा है. स्थानीय विधायक मामले में पहल करें. मौके पर रमेश यादव, शंभू महथा, प्रवीण कुमार समेत अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=535919&action=edit">यह
भी पढ़ें : गिरिडीह : केंद्रीय कारा में बंद इनामी नक्सली की तबीयत खराब, सदर अस्पताल में इलाज [wpse_comments_template]
गिरिडीह : पारा चिकित्साकर्मियों की हड़ताल को भाकपा माले ने दिया समर्थन

Leave a Comment