Search

गिरिडीह : कोडरमा लोकसभा सीट पर दावेदारी करेगी भाकपा माले- दीपांकर

जिला स्तरीय बैठक में प्रचार अभियान तेज करने का निर्णय

Giridih : गिरिडीह जिला भाकपा माले के सभी प्रखंड पदाधिकारियों की बैठक बुधवार को सरिया के एक रिसोर्ट में हुई. बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पार्टी महासचिव दीपांक भट्टाचार्य उपस्थित थे. इसके अलावा बगोदर विधायक विनोद सिंह, पूर्व विधायक राजकुमार यादव भी मौजूद रहे. दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि मौजूदा दौर में देश की जनता अभूतपूर्व संकट से जूझ रही है. कार्यकर्ता जनता के हक के लिए संघर्ष करें और उनके मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाएं. उन्होंने लोकसभा चुनाव में कोडरमा सीट पर दावेदारी करते हुए कार्यकर्ताओं से इसकी मुहिम और प्रचार अभियान में अभी से जुट जाने का आह्वान किया. बैठक में 22 जनवरी को मरकच्चो में शहीद संकल्प सभा, 23 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर श्रद्धांजलि संकल्प कार्यक्रम, 24  को कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर सामाजिक न्याय दिवस और 30 जनवरी को महात्मा गांधी के शहादत दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया. साथ ही सभी सांगठनिक जिम्मेवारियों को पूरा करते हुए 17- 18 फरवरी को गिरिडीह जिला सम्मेलन बुलाने पर सहमति बनी. मौके पर पार्टी नेता राजेश यादव, सीताराम सिंह, राजेश सिन्हा, पूरन महतो, परमेश्वर महतो, अशोक पासवान, जयंती चौधरी, उस्मान अंसारी, पूनम महतो, मीना दास, पवन महतो, भोला मंडल, संदीप जायसवाल, किशोरी अग्रवाल, मनोवर हसन बंटी, असगर अली, रीतलाल वर्मा, रामकिशुन यादव, मुस्तकीम अंसारी, कुलदीप राय आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-income-tax-raid-at-reliance-fuel-hardcoke-kiln-in-gomoh/">

धनबाद : गोमो में रिलायंस फ्यूल हार्डकोक भट्ठा में आयकर का छापा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp