Search

 
 
 

गिरिडीह : भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने फूंका गृहमंत्री अमित शाह का पुतला

 
Gawan(Giridih) : संसद में बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के खिलाफ टिप्पणी के विरोध में भाकपा मामले कार्यकर्ताओं ने सोमवार को गावां बाजार स्थित पुराना डाकघर के पास प्रदर्शन किया और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि अमित शाह ने भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का अपमान किया है. संविधान में विश्वास रखने वाले न्याय प्रिय लोगों के लिए बाबा साहेब रोल मॉडल हैं. उनका अपमान बर्दास्त नहीं किया जाएगा. अमित शाह को माफी मांगनी चाहिए. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड सचिव नागेश्वर यादव व संचालन सकलदेव यादव ने किया. मौक़े पर जिप सदस्य पवन कुमार चौधरी, पसंस अकलेश यादव, अशोक यादव, अभिमन्यु यादव, मुस्लिम अंसारी, मुखिया बिरने चंदन यादव, अयोध्या यादव, नरेश राणा, अरुण कुमार, राकेश कुमार समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-education-minister-ramdas-soren-inspected-the-model-school/">बहरागोड़ा

: शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने मॉडल विद्यालय का किया निरीक्षण
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही