Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : व्याप्त जल संकट पर भाकपा माले का अभियान जारी

Giridih: सीसीएल इलाके में व्याप्त जल संकट दूर करने को लेकर भाकपा माले ने 19 मई को महेशलुंडी पंचायत में ग्रामीणों से मुलाकात कर व्याप्त पानी की समस्या की जानकारी ली. लोगों ने बताया कि सीसीएल ने पानी की आपूर्ति यहां न के बराबर किए जाने तथा सरकारी जलापूर्ति योजना भी कारगर नहीं रहने से उनकी समस्या गंभीर है. ऊपर से बिजली की कटौती से समस्या और भी विकट हो रही है. माले नेता राजेश यादव ने कहा कि सीसीएल जैसी कंपनी ने कोयला निकालने के लिए यहां का सबकुछ ले लिया लेकिन वह स्थानीय लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के सामाजिक दायित्व को भी नहीं निभाती. लोगों से 22 मई को जीएम कार्यालय बनियाडीह चलकर पानी-बिजली संकट दूर करने को लेकर दिए जाने वाले ज्ञापन के दौरान साथ चलने की अपील की. लोगों ने बनियाडीह चलने की घोषणा करते हुए गांव में माले की कमिटी बनाने का भी ऐलान किया. मौके पर कोल्हा दास, मनोज मंडल, तिलक दास, महादेव दास, टिंकू साव, विशाल भुइयां, पप्पू कोल, चेतलाल दास, संजय कोल, भुनेश्वर कोल, परवेज अंसारी, नंदलाल दास आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=642126&action=edit">यह

भी पढ़ें:सरिया : शिक्षक के अभाव में 23 वर्ष से छात्र नहीं पढ़ रहें हैं अंग्रेजी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही