Search

 
 
 

गिरिडीह : खेतों में पड़ने लगीं दरारें, झुलस रहे बिचड़े, किसान परेशान

 
एक सप्ताह के अंदर बारिश नहीं हुई तो हो जाएंगे अकाल जैसे हालात
Ganwa (Giridih) : धान की खेती करने वाले किसान परेशान हैं. हजारों रुपये खर्च कर खेतों में डाले गए बीजों में कुछ अंकुरित तो हो गए लेकिन वे भी मुकम्मल वर्षा के अभाव में झुलस रहे हैं. खेतों में दरारें पड़ने लगी हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले 10 दिनों से बारिश नहीं हुई है. अगर एक सप्ताह के भीतर घनघोर वर्षा नहीं हुई तो अकाल जैसे हालात उत्पन्न हो जाएंगे. किसानों का कहना है कि इस बार भी सुखाड़ की संभावना है. हालांकि निचले स्तर की खेती में नमी अभी बनी हुई है. मगर जो किसान ऊपरी सतह की खेतों में रोपनी किए हैं, वे काफी चिंतित हैं. परेशान किसान जहां कहीं भी पास में तालाब है, वहां से मशीन के सहारे पानी लाकर सिंचाई कर रहे हैं. मगर जहां सिंचाई का साधन नहीं है, वहां के किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए निहार रहे हैं.

आसमान में बादल उमड़ रहे हैं, बरसते नहीं

[caption id="attachment_706181" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/sad-farmers-95-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> खेतों में पड़ी दरारें[/caption] गावां क्षेत्र के किसान आज बारिश होगी, नहीं हुई तो कल जरुर  होगी, इसी आस में जी रहे हैं. प्राय: हरदिन आसमान में बादल उमड़ रहे हैं लेकिन बरसते नहीं हैं. किसान दीपू सिंह कहते हैं कि इस वर्ष अकाल पड़ने के आसार दिख रहे हैं. खेतों में नमी नहीं बची है. खेत सूखने लगे हैं. पानी नहीं होने पर धान की फसल में बीमारी आने लगा है. यदि सप्ताह-दस दिन के अंदर बारिश नहीं हुई तो किसानों को दोहरी मार झेलनी होगी. किसान शमशाद आलम कहते हैं कि हमलोग कई पीढ़ियों से धान की खेती कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते आ रहे हैं. लेकिन हाल के दो-तीन वर्षों से पानी के अभाव में फसलें मारी जा रही हैं. इस साल भी समय से बारिश नहीं हुई तो सुखाड़ के हालात उत्पन्न हो जाएंगे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=705616&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : धोखाधड़ी में फरार अभियुक्त के घर चिपका इश्तेहार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही