Search

 
 
 

गिरिडीह : सनकी बेटे ने पिता की चाकू से गला रेतकर हत्या की, गिरफ्तार

 
Ganwa (Giridih) :  गिरिडीह में कलयुगी बेटे ने माता-पिता के रिश्ते को तार-तार किया है. गावां थाना क्षेत्र के माल्डा स्थित लक्ष्मीपुर गांव में सनकी बेटे ने अपने ही पिता की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी. यह घटना बुधवार अहले सुबह 5 बजे की बतायी जा रही है. मृतक की पहचान लक्ष्मीपुर निवासी मो. बिरबल उर्फ हसीम मियां (75 वर्षीय) के रूप में हुई है. घटना की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुट गयी है. वहीं पुलिस ने पिता की हत्या के आरोप में बेटे आलमगीर आलम को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है.

बीच बचाव करने गयी पत्नी और बेटी को भी चाकू मारकर किया घायल 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/207e84c0-7ba8-4825-a281-329735f6a482.jpeg"

alt="" width="1280" height="960" /> घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुबह-सुबह बेटे और पिता के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी थी. इस दौरान सनकी बेटे ने बाप को चाकू से से गला रेतकर हत्या कर दी. जब आलमगीर आलम की पत्नी और बेटी बीच बचाव करने गयी तो उसने दोनों को भी चाकू से मारकर घायल कर दिया. घटना की सूचना पाकर जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो आरोपी पुलिस के सामने ही चाकू लेकर घर के छत पर प्रदर्शन करने लगा. हालांकि पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आयी और घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही