Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : खतियान संघर्ष समिति के करम अखाड़ा में उमड़ी भीड़

Advertisement
Advertisement

बिनोद बाबू को जयंती पर किया गया याद

Dumri (Giridih): झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति की ओर से 23 सितंबर को केबी उच्च विद्यालय के मैदान में करम जोहार का आयोजन किया गया. मौके पर झारखंड के पुरोधा बिनोद बिहारी महतो की जयंती पर आयोजित करम जोहार कार्यक्रम में उपस्थित लोगों, समिति के सदस्यों व मुख्य अतिथि टाईगर जयराम महतो ने बिनोद बाबू के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया. मौके पर कहा गया कि वर्ष 2024 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव होना है, इसका रिमोट हम लोगों के पास रहेगा. हम लोग चुनाव में धनबाद, गिरिडीह व बोकारो की कई सीटें जीत सकते हैं. कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में शामिल हुई  युवतियों ने करमा के लोक गीत पर सामूहिक नृत्य कर जावा को जगाने का काम किया. कार्यक्रम में करमा व झारखंडी लोक गीतों पर भी सामूहिक नृत्य युवतियों के द्वारा किया गया. इस दौरान झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के संयोजक मोतीलाल महतो सहित समिति से जुड़े हुए सैकड़ों सदस्य व भारी समर्थक उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/giridih-stadium-to-be-built-in-tisri-and-dhanwar-ranchi-team-inspected/">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : तिसरी व धनवार में बनेगा स्टेडियम, रांची की टीम ने किया निरीक्षण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही