Search

 
 
 

गिरिडीह : पूजा पंडालों में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

 
Giridih : शारदीय नवरात्र की अष्टमी तिथि यानी 3 अक्टूबर को पूजा पंडालों में मां दुर्गा का दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. पंडालों में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं ने पुष्पांजलि भी अर्पित किए. वातावरण भक्तिमय है. कई पंडालों में पुष्पांजलि देने के लिए श्रद्धालु कतारों में खड़े दिखे. समय बीतने के साथ-साथ श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती गई. शहर के कचहरी चौक, बरगंडा, अरगाघाट, बरमसिया, रेलवे स्टेशन, अकेडमी स्कूल, बभनटोली, हुटटी बाजार, बनियाडीह, पपरवाटांड़, पचंबा, बोड़ो समेत अन्य जगहों में पूजा हो रही है. श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन अलर्ट है. चौक-चौराहों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=436646&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : युवा कांग्रेस ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही