Search

 
 
 

गिरिडीह : लंगटा बाबा की समाधि पर चादरपोशी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

 

पौष पूर्णिमा पर पहुंचे जज, विधायक, उद्योगपति व जनप्रतिनिधि

Jamua (Giridih) : आस्था के प्रतीक लंगटा बाबा की 114वीं बरसी पर पौष पूर्णिमा के दिन गुरुवार को बाबा की समाधि स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. न्यायाधीश, विधायक, उद्योगपति, स्थानीय जनप्रतिनिधि समेत देश के विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने बाबा की समाधि पर चादरपोशी की. चादरपोशी की शुरुआत प्रशिक्षु डीएसपी नीलम कुजूर व जमुआ थाना प्रभारी विपीन कुमार ने की. इसके बाद प्रिंसपल जज वीणा मिश्रा, न्यायधीश अभिजीत पांडेय, गोपाल पांडेय,  कोडरमा के पूर्व सांसद रवीन्द्र राय, जमुआ विधायक केदार हाजरा, जमुआ प्रखंड प्रमुख मिष्टु देवी, धनवार प्रमुख गौतम सिंह, उद्योगपति मोहनलाल साव सहित कई गणमान्य लोगों ने चादरपोशी की. समाधि स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. कई थानों की पुलिस तैनात की गई थी. सुरक्षा की मॉनिटरिंग खोरीमहुआ एसडीओ मनोज कुमार व एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो स्वयं कर रहे थे. मौके पर जमुआ बीडीओ कमलेन्द्र कुमार सिन्हा, सीओ संजय पांडेय, आदि उपस्थित थे.

सैकड़ों की संख्या में पहुंचे साधु-संत

इस विशेष अवसर पर हर वर्ष की तरह इस बार भी लंगटा बाबा समाधि स्थल पर सैकड़ों की संख्या में साधु-संत पहुंचे और चादरपोशी की. बाबा को प्रिय गांजा चिलम का लुफ्त भी उठाया. जमुआ थाना प्रभारी विपीन कुमार ने बताया कि चादरपोशी और मेला शांतिपूर्वक संपन्न हो गया. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-central-government-is-working-contrary-to-the-thinking-of-great-men-2-news-including-vinod-singh/">गिरिडीह

: महापुरुषों की सोच के विपरीत काम कर रही केंद्र सरकार- विनोद सिंह समेत 2 खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही